फेसबुक पर ठगी का स्टाइल बदला - अब कोरोना मरीज या मृत लोगों के नाम पर तैयार हो रहा फर्जी फेसबुक ID


Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : रायपुर, कोरोना काल में फेसबुक पर ठगी का जाल फैला रखे शातिर अब दिवंगतों के नाम पर भी पैसे मांगने से गुरेज नहीं कर रहे। छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से सक्रिय इस गिरोह का ऐसा ही शर्मनाक करतूत सामने आया है। दरअसल कुछ दिन पहले ही रायपुर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी डॉ एसके शर्मा की कोरोना से मौत हो गयी थी। परिजन अभी शोक से उबरे भी नहीं थे कि ठगबाजों की शर्मनाक करतूत ने उनके करीबियों को चौका दिया।

दरअसल दिवंगत डॉ शर्मा के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी तैयार कर लिया और मैसेंजर के जरिये चैट कर पैसे मांगने शुरू कर दिए l कुछ दिन पहले ही डॉ शर्मा के निधन हतप्रभ करीबियों ने जब डॉ शर्मा के नाम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट को देखा, तो उन्हें यही लगा कि शायद उनके परिजनों ने उनकी यादों को सहेजने के लिए कुछ फेसबुक पेज तैयार किया गया होगा, लिहाजा कईयों ने उनके फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लिया। हालांकि कई लोग डॉ शर्मा के निधन से अनजान थे, लिहाजा चर्चित शख्सियत के फ्रेंड रिक्वेस्ट को तुरंत एक्सेप्ट कर लिया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद वो सभी इस बात से चौक गये, जब मैसेंजर पर धड़ाधड़ पैसे की डिमांड शुरू कर दी गयी।

कई लोगों ने तत्काल डॉ एसके शर्मा के परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद परिजनों अपील की है कि वो ना तो ऐसे फर्जी फेसबुक आईडी का कोई फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकारें और ना ही किसी तरह का लेनदेन करें।

दरअसल कोरोना में फर्जीवाड़े के इस ट्रेंड को शातिरों ने थोड़ा बदल दिया है, वो ज्यादातर उन लोगों को शिकार बना रहे हैं, जो फेसबुक पर खुद को कोरोना पॉजेटिव होने की बात लिखते हैं। वैसे फेसबुक यूजर का फेसबुक क्लोन बनाकर ये शातिर उनके बीमार होने की बात कहकर और हॉस्पीटल में पैसे की जरूरत बताकर पैसे की डिमांड करते हैं। अस्पताल की जानकारी बताने के बाद सामने वाले को भी इस बात का यकीन हो जाता है कि ये कोई ठग नहीं बल्कि सही व्यक्ति है। ऐसे में कई लोग बड़ी आसानी से पैसे दे देते हैं।

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image