उपचुनाव : अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश को पत्र लिखा, कहा- आप चुनाव जीतने के लिए बकरा बंटवा रहे, जादू-टोना करवा रहे


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : जनता कांग्रेस प्रमुख अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। इस चिट्‌ठी में अमित ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। खत में अमित ने लिखा है कि मरवाही उप चुनाव जीतने के लिए आपने खुलेआम साड़ी , शाॅल, शराब, कंबल, बर्तन, बकरा, बाली, पायल, सब बंटवा दिए। एक-एक वोट के लिए 15 हजार रुपए भी दे दिए। इतनी सौगातों के अलावा आपने मेरी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को अपनी अपार उदारता से कांग्रेस प्रवेश भी करा लिया। आपके इशारों पर चलने वाले अपने प्रिय अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी बना दिया।

अमित ने खत में आगे लिखा कि आपको चुनाव जीतने को लेकर किस बात का डर है कि आप राज्यपाल के नाम के दुरुपयोग से कानून को ही रातों-रात बदलकर और मोतिमपुर में तंत्र मंत्र से मुझे चुनाव लड़ने से भी रोकना चाहते है? आप मेरे स्वर्गीय पिता जी और मुझ से जोगेरिया रोग से ग्रसित थे। अब मेरी मां और मेरे दुधमुंहे बेटे की मां ऋचा का भी जोगिया रोग आपको हो गया है उम्मीद करता हूं कि कोरोना की वैक्सीन के साथ जोगेरिया की भी वैक्सीन जल्द आएगी, ताकि आप जल्द स्वस्थ हो सकें।

3 नवंबर को होनी है वोटिंग

मरवाही उपचुनाव को लेकर नामांकन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर तक होगी। नॉमिनेशंस की स्क्रूटनी 17 अक्टूबर को होगी। 19 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद वोटिंग 3 नवंबर को होगी। वोट की गिनती यानी नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। दरअसल, पिछले दिनों इस सीट से विधायक और प्रदेश के पहले सीएम अजीत जोगी का निधन हो गया। जिसके बाद यह सीट खाली थी। इससे अब उनके बेटे जनता कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अमित जोगी चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार अब तक तय नहीं हैं।



Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image