देश में नशे का कारोबार पूरे जोरों पे - ड्रग्स माफिया ने एम्बुलेंस को सप्लाई का जरिया बनाया, चार गिरफ्तार


Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : देश में नशे का कारोबार पूरे जोरों पे चल रहा है, क्या फ़िल्मी सितारे तो क्या युवा, सब इसी के चपेट में आते जा रहे है।ड्रग्स माफिया ने एम्बुलेंस को ड्रग्स सप्लाई का जरिया बना लिया,वे दक्षिण भारत से एम्बुलेंस में दिल्ली तक ड्रग्स सप्लाई करते थे।

एक छोटी सी शिकायत के आधार पर उत्तरी दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम ने 180 किलो गांजे के साथ 4 ड्रग्स माफियाओं को गिरफ्तार किया है। उत्तरी दिल्ली पुलिस को शिकायत मिली कि गुलाबी बाग में राजीव नाम का बदमाश ड्रग्स बेचता है। 9 अक्टूबर को स्पेशल स्टाफ की टीम ने छापेमारी की. वहां पुलिस पर ड्रग्स माफिया ने हमला कर 4 पुलिस कर्मियों को घायल कर डाला. राजीव ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग भी की।

बाद में पुलिस ने राजीव और उसके साथियों की हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुम्बई में ड्रग्स कांड के चलते पुलिस ने गुलाबी बाग पर लगातार छापेमारी की. वहां सरिता नाम की महिला के घर से गांजा बरामद किया. पुलिस ने NDPS ACT के अंतर्गत सरिता को जेल भेज दिया।

स्पेशल स्टाफ की टीम ने दिल्ली में गांजा सप्लाई की कड़ी की तलाश शुरू कर दी, पुलिस को पता लगा कि दिल्ली में गांजा सप्लाई का मुख्य ठिकाना नार्थ दिल्ली का मोरी गेट है। वहां मद्रासी कॉलोनी से गांजा दिल्ली के इलाकों में भेजा जाता है।

इसके बाद पुलिस ने मद्रासी कॉलोनी में गांजा सप्लाई करने वाले रमेश को पकड़ा. रमेश ने पुलिस को बताया कि गांजे की सारी खेप दक्षिण भारत के विशाखापट्टनम से आती है। सारा गांजा एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली पहुंचाया जाता है, ड्र्ग्स सप्लाई में एम्बुलेंस का इस्तेमाल पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए किया जाता है।

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image