मेहंदी’ फिल्म में रानी मुखर्जी के को-स्टार रहे फराज खान का निधन


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : फ़राज़ खान निधन फिल्म ‘मेहंदी’ एक्टर फराज खान का निधन हो गया है। यह जानकारी पूजा भट्ट ने ट्वीट कर दी है। दरअसल, फराज खान बैंगलुरु के एक अस्पताल में ICU में भर्ती थे। वह वेंटिलेटर पर थे।

न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के चलते उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। ऐसे में हालत गंभीर होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।पूजा भट्ट ने ट्वीट कर लिखा, “दिल भरा हुआ है और इसके साथ मैं आप सभी को बुरी खबर दे रही हूं। फराज खान का निधन हो गया है। आप सभी ने जो मदद की उसके लिए शुक्रिया। आप सभी मदद के लिए आगे आए, जब फराज के परिवार को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। फराज के परिवार को दुआओं में याद रखें। जो जगह फराज ने दिल में खाली छोड़ दी है, वह कोई नहीं भर सकता।”

बता दें कि पूजा भट्ट, फराज के इलाज के लिए फंड इकट्ठा कर रही थीं, लेकिन एक्टर ने दम तोड़ दिया।सलमान खान भी एक्टर फराज खान की मदद के लिए आगे आए थे। उनके मेडिकल बिल्स का वह भुगतान कर रहे थे।एक्टर के परिवार को 25 लाख रुपये की जरूरत थी। एक्टर के भाई फहमान खान ने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी।मालूम हो फराज खान फिल्म ‘मेहंदी’ में रानी मुखर्जी के साथ नजर आए थे। उन्होंने रानी के ऑनस्क्रीन पति का किरदार निभाया था।

हालांकि, किरदार थोड़ा नेगेटिव था, लेकिन अपने काम से फैन्स के बीच उन्होंने खास जगह बनाई थी। इसके अलावा फराज खान को टीवी सीरीज ‘नीली आंखें’ (2008) में देखा गया था।

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image