रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के चलते भारतीय मुद्रा में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हो रहे उतार चढ़ाव का असर अब भारतीय बाजार में दिखने लगा है। वहीं, महंगाई का असर अब साराफा बाजार में दिखने लगा है। भारतीय मुद्रा में लगातार हो रहे गिरावट के बाद सोने-चांदी के दामों में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को सोना स्टैंडर्ड 1,430 रुपए प्रति दस ग्राम गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, बात चांदी की कीमतों की करें तो 2,983 रुपए प्रति किलो गिरावट दर्ज की गई है। 1,430 रुपए प्रति दस ग्राम गिरावट के बाद सोने के बाद 43,170 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। जबकि चांदी की कीमत 2,983 रुपए लुढ़ककर 43,855 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।