हाथरस कांड, पीड़िता के पिता के खाते में पहुंचे 25 लाख, बोले- घर और नौकरी का वादा भी पूरा करें सीएम योगी


- योगी सरकार की ओर से भेजी गई 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद को पीड़िता के परिजनों ने स्वीकार किया

- पीड़िता के पिता बोले- काम-धंधा ठप, नौकरी और घर देने का वादा पूरा करें मुख्यमंत्री

- सरकार की आर्थिक मदद के लिए जताया आभार

Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : हाथरस, योगी सरकार की ओर से भेजी गई 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद पीड़िता के परिजनों ने स्वीकार कर लिया है। परिजनों ने अब सीएम योगी आदित्यनाथ से उनकी घोषणा के अनुसार घर और सरकारी नौकरी देने की मांग की है। वहीं, पीड़िता के पिता ने आर्थिक मदद भेजने पर सरकार का आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें इंसाफ मिल जाए बस।

उल्लेखनीय है कि बिटिया के परिवार को सरकार ने 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद के साथ एक सरकारी नौकरी और घर देने का वादा किया था। शुक्रवार को तहसीलदार निधि भारद्वाज ने परिवार से सरकारी मदद मिलने के बारे में बात की। पीड़िता के पिता का कहना है कि उनसे एक कागज पर हस्ताक्षर कराए गए हैं। बेटी तो इस दुनिया से चली गई, अब उन्हें सिर्फ इंसाफ चाहिए। सरकार ने जो आर्थिक मदद की है उसके लिए आभारी हैं।

पीड़िता के पिता ने कहा कि अब उन लोगों के पास कोई काम नहीं है। काम-धंधा सब ठप है। इसलिए नौकरी की जरूरत है। उनके दोनों बेटे पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमसे घर और सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, जो अभी पूरा नहीं हुआ है। सीएम से उनकी मांग है कि इस मामले में भी न्याय होना चाहिए।

बता दें कि घटना के कुछ दिन बाद ही सीएम योगी ने पीड़िता के पिता से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात की थी। उन्होंने परिवार को 25 लाख की आर्थिक मदद के साथ एक नौकरी व शहर में मकान देने का आश्वासन दिया था। हालांकि इससे पहले ही जिला प्रशासन 10 लाख रुपए परिवार को दे चुका था। 15 लाख रुपए खाते में डाले गए हैं। पीड़िता के पिता ने धनराशि खाते में पहुंचने की बात कही है।

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image